ramcharitmanas
✕

24 घंटे में मिले 1,702 नए ओमिक्रॉन संक्रमित, 28.17 प्रतिशत की वृद्धि

Updated: रविवार, 16 जनवरी 2022 (10:42 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से बड़ी संख्‍या में लोग संंक्रमित हो रहे  हैंं। अब तक कुल 7,743 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं।
 
देश में पिछले 24 घंटों में ओमीक्रोन के 1,702 नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सामने आए मामलों के लिहाज से सर्वाधिक हैं और शनिवार से इसमें 28.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रत्येक नमूने का जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) करना संभव नहीं है लेकिन इस बात पर जोर दिया कि वायरस की यह लहर मुख्यत: ओमीक्रोन के कारण ही है।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के 2,71,202 नए मामले आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,71,22,164 हो गए। पिछले 24 घंटों में एक्टिव मामलों में 1,32,557 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई। 
 
देश में एक्टिव मरीजों की संख्या पिछले 225 दिनों में सर्वाधिक 15,50,377 दर्ज की गई जबकि 314 मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,86,066 हो गई। मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 4.18 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 94.51 प्रतिशत हो गई।
Koo App

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख