Hanuman Chalisa
✕

Data Report :देश में एक से 1 लाख कोरोना पॉजिटिव होने में लगे 111 दिन, अब 3 दिन में बढ़ रहे 1 लाख मरीज

देश में कोरोना वायरस के बेलगाम होने का डरावना सच

Updated: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (17:01 IST)
देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। देश में अगर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाले तो करीब दो महीने में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1 लाख से 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। देश में कोरोना के एक से एक लाख तक मरीजों का आंकड़ा पार करने में कोरोना वायरस को 111 दिन लगे थे। देश में कोरोना का पहला 30 जनवरी 2020 को सामने आया था जिसमें केरल की साल की युवती कोरोना संक्रमण की चपेट में आई थी।  
ALSO READ: देश में Corona रिकवरी दर 63.35 प्रतिशत, वेंटिलेटर पर 0.35 फीसदी मरीज
देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा किस कदर तेजी से बढ़ रहा है इसको इस बात से समझा जा सकता है कि एक से एक लाख कोरोना मरीज पहुंचने में 111 दिन लगे थे वहीं अब औसतन 3 दिन में एक लाख नए मरीज सामने आ रहे है। बीते एक सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो 10 जुलाई को 8 लाख मरीज, 13 जुलाई को 9 लाख मरीज और 16 जुलाई को  कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख पहुंच गई। 
 
स्वास्थ्य विभाग के 24 घंटे जो आंकड़ें जारी करता हैं उसके मुताबिक देश 19 मई को एक लाख के पार (101139 मरीज), 3 जून को 2 लाख के पार (207615 मरीज),13 जून को 3 लाख के पार (308993 मरीज), 21 जून को को चार लाख के पार (410461 मरीज), 27 जून को पांच लाख (508953 मरीज), दो जुलाई को 6 लाख के पार (604641),7 जुलाई को 7 लाख के पार (719665),11 जुलाई को कोरोना मरीजों की संख्या 8 लाख के पार (820916) थी जो 14 जुलाई को 9 लाख के पार (9,06752 मरीज) और 17 जुलाई को 10 लाख के पार (10,03832 मरीज) तक पहुंच गई । 
 
इस पहले देश में 50 हजार से कोरोना के केस एक लाख होने में 12 दिन का समय लग रहा है। अगर आंकड़ों का बरीकी से विश्लेषण करें तो 6 मई को देश में कोरोना मरीजों की संख्या 49391 थी और 19 मई को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 101139 तक पहुंच गई है। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश के इन 3 बड़े शहरों में 5 दिन में 1500 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव, 20 हजार के पार मरीजों का आंकड़ा
देश में इस वक्त 24 घंटे में 35 हजार के करीब मामले रिपोर्ट हो रहे है जो स्थिति के खतरनाक होने का इशारा भी कर रहे है। इस बीच कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है, इस तेजी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20 लाख से ज्या संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी को रोकने के लिए ठोस नियोजित कदम उठाने चाहिए। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख