biodatamaker
✕

भारत ने ब्राजील-इसराइल को दिया Corona से निपटने में मदद का भरोसा

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (14:00 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को शुक्रवार को भरोसा दिलाया कि कोराना वायरस (कोविड-19) महामारी से मुकाबले में भारत उनका हरसंभव सहयोग करेगा।

मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में भारत एवं ब्राजील के बीच साझेदारी जितनी मजबूत हुई है, उतनी पहले कभी नहीं हुई। भारत इस महामारी के विरुद्ध मानवता के युद्ध में योगदान के लिए प्रतिबद्ध है।
ALSO READ: दवा निर्यात के भारत के फैसले से खुश हुए ट्रंप, कहा- हम इसे याद रखेंगे
मोदी ने इसराइली प्रधानमंत्री के ट्वीट के जवाब में कहा कि हम इस महामारी से मिलकर लड़ेंगे। भारत अपने मित्र की मदद के लिए हरसंभव काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने इसराइली नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और अच्छे भविष्य की कामना की।
 
बोल्सोनारो और नेतन्याहू ने अपने ट्वीट में मोदी को हाइड्रोक्सिलक्लोरोक्वीन भेजने के लिए अपने अपने देश की जनता की ओर से धन्यवाद दिया था। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

अगला लेख