suvichar

Corona India Update : भारत में कोरोना के 226 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4529 हुई

Updated: रविवार, 4 दिसंबर 2022 (13:17 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 226 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई, जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 68 घटकर 4529 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना है और मृतक संख्या बढ़कर 5,30,6278 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,38,235 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 219.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या सात अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख