sawan somwar

Corona India Update : देश में कोरोना के 1761 नए मामले, 2 वर्ष में सबसे कम केस

Updated: रविवार, 20 मार्च 2022 (13:17 IST)
नई दिल्ली। देश में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 1761 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,07,841 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 26,240 रह गई है। संक्रमण के नए मामले 688 दिन में सबसे कम हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 127 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,479 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 26,240 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,562 की कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 4,31,973 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और अब तक 78.26 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,65,122 हो गई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 181.21 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे। संक्रमण से जिन 127 मरीजों की मौत हुई है, उनमें 118 मामले केरल से हैं।

देश में अब तक संक्रमण से मौत के कुल 5,16,479 मामलों में से 1,43,766 मामले महाराष्ट्र से, 67,315 केरल से, 40,035 कर्नाटक से, 38,025 तमिलनाडु से, 26,146 दिल्ली से, 23,492 उत्तर प्रदेश से और 21,194 पश्चिम बंगाल से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मौत में 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।(भाषा) 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

PNB की करेंसी चेस्ट से निकले 17 करोड़ के जाली नोट, असली नोट गायब कर ऐसे हुआ खेल

‘कॉकरोच’ कहने पर हिला दी सरकार! पढ़िए CJP आंदोलन से अभिजीत दीपके को मिले 3 सबसे बड़े सबक

हिमालय क्षेत्र में भविष्य में भी ग्लेशियर फ्लड आने का गंभीर खतरा

अगला लेख