ramcharitmanas

अच्छी खबर, पिछले 24 घंटे में संक्रमितों से ज्यादा संख्‍या स्वस्थ होने वालों की

Updated: शुक्रवार, 14 मई 2021 (17:42 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या ने दैनिक नए मरीजों को पीछे छोड़ दिया है। इससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले 4 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब स्वस्थ होने वालों की संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मरीजों से अधिक रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 44 हजार 776 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की कुल संख्या दो करोड़ (दो करोड़ 79 हजार 599) से अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने बताया, पिछले चार में से तीन दिन भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना के नए मरीजों से अधिक रही है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों में 71.16 फीसदी मरीज 10 राज्यों से रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन लाख 43 हजार 144 नए मामले आए।
ALSO READ: सरकार ने किया आगाह : Coronavirus फिर से उभर सकता है, तैयारी करने की जरूरत
मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 42 हजार 582 नए मामले आए। इसके बाद केरल में 39 हजार 955 और कर्नाटक में 35 हजार 297 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 के लिए 31 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और सकल संक्रमण दर थोड़ा बढ़कर 7.72 प्रतिशत हो गई है। हालांकि दैनिक संक्रमण दर में थोड़ी गिरावट आई है और यह 20.08 फीसदी हो गई है।
ALSO READ: Coronavirus से जीतना है तो शामिल कर लीजिए इन 10 बातों को अपनी life में
मंत्रालय ने बताया कि भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37 लाख चार हजार 893 है, जो देश के कुल मामलों का 15.41 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय मृत्यु दर फिलहाल 1.09 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 4000 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हुई।
ALSO READ: Coronavirus की दूसरी लहर में संक्रमण से बचने के लिए कौनसा मास्क पहनें? पढ़िए सरकार के नए दिशा-निर्देश
मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से होने वाली नई मौतों में दस राज्यों की 72.70 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 850 लोगों की कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मौत हुई। उसके बाद कर्नाटक में 344 लोगों की मृत्यु हुई। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के टीके की तकरीबन 18 करोड़ खुराक अब तक लोगों को दी जा चुकी है।(भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख