suvichar

COVID-19 in India : देशभर में नए Corona मामलों में से 76 प्रतिशत 10 राज्यों से

Updated: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (16:50 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में सामने आए 2,95,041 नए कोरोनावायरस (Coronavirus) मामलों में से 76 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत 10 राज्यों में आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 62,097 मामले सामने आए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29,574 और दिल्ली में 28,395 नए मामले सामने आए। इन 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

देश में 21,57,538 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 13.82 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल मरीजों की संख्या 1,21,561 बढ़ी है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में कुल 60.86 फीसदी संक्रमित लोग हैं।
ALSO READ: Coronavirus की चपेट में आए राजनीति के ये 10 दिग्गज
वहीं एक दिन में 1,67,457 लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 1,32,76,039 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय मृत्यु दर घट रही है और वर्तमान में 1.17 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,023 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 82.6 प्रतिशत मौत के मामले 10 राज्यों से आए हैं।महाराष्ट्र में सर्वाधिक 519 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 277 लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें दमन एवं दीव और दादरा और नगर हवेली, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप, नगालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।(भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख