suvichar

ममता का पीएम पर करारा प्रहार, कहा- कोरोना की दूसरी लहर मोदी निर्मित त्रासदी

Updated: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (16:31 IST)
बालुरघाट (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर और इसका प्रबंधन मोदी निर्मित त्रासदी है। 
यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल का नेतृत्व बंगाल इंजन सरकार ही करेगी, न कि मोदी की डबल इंजन सरकार।

ALSO READ: ICMR का बड़ा बयान, 2 बार म्यूटेशन कर चुके कोरोनावायरस के प्रकार को भी बेअसर करती है कोवैक्सीन
 
उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेज है। मैं इसे मोदी निर्मित त्रासदी कहूंगी। न तो इंजेक्शन उपलब्ध हैं और न ही ऑक्सीजन। टीके और दवाइयां बाहर भेजी जा रही हैं जबकि देश में इनकी कमी है। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव पश्चिम बंगाल को बचाने और बंगाली माता के सम्मान बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य को बंगाल इंजन सरकार चलाएगी, न कि मोदी की डबल इंजन की सरकार। हम गुजरात को अपने राज्य पर कब्जा करने और दिल्ली से शासन चलाने नहीं देंगे। बंगाल पर बंगाल ही शासन करेगा।
 
ज्ञात हो कि भाजपा के नेता अक्सर अपनी चुनावी रैलियों में जनता से राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं जिसका अर्थ होता है कि केंद्र व राज्यों में एक ही दल की सरकार होना। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदाताओं से वामपंथी दलों, कांग्रेस और इंडियन सेक्यूलर फ्रंट (आईएसएफ) के गठबंधन को मत न देने की भी अपील की और दावा किया कि इससे भाजपा का हाथ मजबूत होगा।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन,ऑक्सीजन पर भी राहत वाली खबर
 
ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने 7 महीने पहले कहा था कि कोरोना का संक्रमण कम हो गया। अब चुनाव में भाजपा दूसरे राज्यों से लोगों को लेकर आ रही है और यहां के लोगों में संक्रमण फैला रही है। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन को सुरक्षित घर तलाश करने में दिक्कतें हो रही हैं, क्योंकि सरकारी मकानों का इस्तेमाल केंद्रीय बल कर रहे हैं। वैसे तो हमने बिस्तरों की संख्या बढ़ाई है लेकिन मैं लोगों से अनुरोध करूंगी कि यदि बहुत ज्यादा लक्षण न हों तो वह घरों में ही क्वारंटाइन में रहें।

ALSO READ: घातक हुआ कोरोनावायरस, ट्रिपल म्यूटेंट ने दी देश में दस्तक
 
उन्होंने हल्के लक्षणों वाले कोविड मरीजों से 6 बजे शाम के बाद मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर भाजपा अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग बात कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आए शरणर्थियों को जमीन का अधिकार दिया गया है। आप सभी राज्य के नागरिक हैं इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है।

 
पिछले 10 सालों में तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने दक्षिण दिनाजपुर जिले में सड़कें बनाईं, अस्पतालों, पुलों और औद्योगिक केंद्रों का निर्माण कराया। ज्ञात हो राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 8 चरणों में मतदान हो रहा है। मतों की गिनती 2 मई को होगी। (भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख