ganesh chaturthi

COVID-19 : देशभर में सामने आए Corona के 81 फीसदी नए मामले 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश से

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (22:57 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 1,03,558 नए मामलों में से 81.90 प्रतिशत महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब से हैं, जहां संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि केवल महाराष्ट्र में ही एक दिन में सर्वाधिक 57,074 नए मामले यानी कुल 55.11 प्रतिशत मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5,250 और कर्नाटक में 4,553 नए मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 7,41,830 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.89 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के अंदर उपचाराधीन मामलों में कुल 50,233 की बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में कुल 75.88 प्रतिशत उपचाराधीन मामले हैं। केवल महाराष्ट्र में ही 58.23 प्रतिशत लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल में लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,16,82,136 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 52,847 लोग ठीक हुए।

वहीं पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत के 478 मामले सामने आए। इनमें से केवल महाराष्ट्र में ही 84.52 प्रतिशत मामले सामने आए। वहां 222 और उसके बाद पंजाब में 51 लोगों की पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत हुई।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेश में वायरस से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजारेम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश हैं।

मंत्रालय के बताया कि सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल 7,91,05,163 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।(भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

अगला लेख