dharma sangrah

COVID-19 : भारत में Corona के नए स्‍ट्रेन से संक्रमितों की संख्या 150 हुई

Updated: शनिवार, 23 जनवरी 2021 (18:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन में सामने आए कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के नए प्रकार से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या भारत में बढ़कर 150 हो गई है।

मंत्रालय ने पहले कहा था कि इन सभी संक्रमित व्यक्तियों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा निर्दिष्ट स्वास्थ्य केंद्रों में अलग-अलग कमरों में पृथकवास में रखा गया है।

इन संक्रमितों के नजदीकी संपर्क में आए व्यक्तियों को भी पृथकवास में रखा गया है। साथ ही इन संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए उनके सह-यात्रियों, पारिवारिक सदस्यों और अन्य लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि अन्य नमूनों का जीनोम सीक्वेंसिंग का कार्य चल रहा है। स्थिति पर सावधानीपूर्वक निगरानी रखी जा रही है तथा राज्यों को निगरानी, जांच बढ़ाने तथा नमूनों को आईएनएसएसीओजी (इंडियन एसएआरएस-सीओवी-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम) प्रयोगशालाओं में भेजने के लिए राज्यों को नियमित सलाह दी जा रही है।

मंत्रालय ने कहा, ब्रिटेन में सामने आए कोविड-19 के नए प्रकार से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या भारत में बढ़कर 150 हो गई है।ब्रिटेन में सामने आए कोविड-19 के नए प्रकार पहले ही कई देशों में सामने आ चुके हैं। इन देशों में डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर शामिल हैं।(भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

बाढ़ में घायल 53 साल की हथिनी ‘जॉयमोती’ का एयरलिफ्ट, इलाज के लिए वनतारा पहुंची, भारत में पहली बार हुआ ऐसा रेस्क्यू

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

मध्यप्रदेश से कुपोषण का कलंक हटाने के लिए मोहन सरकार का बड़ा कदम, टेक होम राशन व्यवस्था में हुआ बदलाव

अगला लेख