Daily Horoscope
✕

COVID-19 in India : देश में Corona के मामले 99.56 लाख के पार, डेढ़ लाख के करीब पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (13:31 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 24010 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 99.56 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 94.89 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक वायरस के कुल 99,56,557 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 355 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,44,451 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 94,89,740 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.31 प्रतिशत हो गई, वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 11 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी 3,22,366 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.24  प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 16 दिसंबर तक 15,78,05,240 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,58,960 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।(भाषा)|

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख