sundarkand

COVID-19 in India : देश में 12 करोड़ से ज्यादा Corona नमूनों का परीक्षण, सक्रिय मामले हुए 5 लाख से कम

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (13:08 IST)
नई दिल्ली। अधिक से अधिक नमूनों की जांच कर वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से प्रभावितों का शीघ्र पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में बुधवार को देश में कुल 11 लाख 93 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक की गई जांच का आंकड़ा 12.19 करोड़ के पार तक पहुंच गया। वहीं कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 5,363 घटकर 4,84,294 रह गई है।

देश में कोरोना का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि बुधवार (11 नवंबर) तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ 19 लाख 62 हजार 509 पर पहुंच गया।

पिछले 24 घंटे में 47,905 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 86.84 लाख तक पहुंच गई और स्वस्थ होने वालों की संख्या 80.66 लाख हो गई है, जबकि 550 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,28,121 हो गया। देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 5,363 घटकर 4,84,294 रह गई है।
देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन जांच भी 87 हजार 329 पर पहुंच गई है। कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम के तहत 24 सितंबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच हुई थी, जो एक रिकॉर्ड है।(वार्ता)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख