biodatamaker

COVID-19 : महाराष्ट्र में कोरोना की संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत, इन 7 राज्यों में स्थिति भयावह

Updated: रविवार, 28 मार्च 2021 (16:54 IST)
नई दिल्ली। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: शशि थरूर ने कहा, 'लव जिहाद' पर भाजपा के भय फैलाने का केरल में नहीं होगा असर...
महाराष्ट्र के अलावा जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर हैं, वे हैं- चंडीगढ़ (11.85 प्रतिशत), पंजाब (8.45 प्रतिशत), गोआ (7.03 प्रतिशत), पुदुचेरी (6.85 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.79 प्रतिशत), मध्यप्रदेश (6.65 प्रतिशत) और हरियाणा (5.41 प्रतिशत)।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जांच के मामले में, 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या राष्ट्रीय औसत (1,74,602) की तुलना में कम है। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत भर में अब तक की गई कोविड-19 जांच की कुल संख्या बढ़कर 24 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि कुल संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। देश का कुल टीकाकरण रविवार को 6 करोड़ को पार कर गया है। आज सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 9,85,018 सत्रों के माध्यम से 6,02,69,782 टीके लगाए जा चुके हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि सात राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में कोविड के अधिक दैनिक नए मामले आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में आए कुल दैनिक नए मामलों का 81.46 प्रतिशत मामले इन राज्यों में आए हैं। देश में एक दिन में 62,714 दैनिक नए मामले सामने आए।’’ पिछले 24 घंटों में आए कुल नए मामलों में से 84.74 प्रतिशत मामले आठ राज्यों से सामने आए हैं।
 
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35,726 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 3,162 मामले आए हैं जबकि कर्नाटक में 2,886 नए मामले आए हैं।
 
चौदह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड​​-19 से कोई भी मौत नहीं हुई है। ये हैं राजस्थान, आंध्र प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, लद्दाख, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख