suvichar

कोरोना के सक्रिय मामलों की बढ़ी संख्‍या, 24 घंटों में 81177 लोग हुए रोगमुक्त

Updated: शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (11:18 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार 6 दिन तक कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान इनमें कमी नजर आई और इस दौरान जहां 81,177 लोग कोरोनामुक्त हुए, वहीं उससे करीब 5 हजार अधिक 86,052 मामले सामने आए जिससे सक्रिय मामलों में 3,734 की वृद्धि हुई।
ALSO READ: कोरोना से जंग, 20 से ज्यादा देशों के 1.2 खरब लोगों को चाहिए स्पूतनिक-वी वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 86,052 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 58,18,571 पर पहुंच गई है। इसी अवधि में 81,177 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अब 47,56,165 हो गई है।
 
संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 3,734 बढ़कर 9,70,116 हो गई है। इससे पहले 6 दिन तक लगातार स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी आई थी।
ALSO READ: क्या कोरोना वायरस है चीन का घातक जैविक हथियार, 40 साल पहले छपी किताब में छुपा है राज...
सक्रिय मामले शनिवार को 3,790, रविवार को 3,140, सोमवार को 7,525, मंगलवार को 27,438, बुधवार को 7,484 और गुरुवार को 1,995 कम हुए थे। इसी अवधि में 1,141 मरीजों की मौत हुई जिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 92,290 पर पहंच गई है। देश में सक्रिय मामले 16.67 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.59 फीसदी रह गए हैं जबकि रोगमुक्त होने वालों की दर 81.74 प्रतिशत हो गई है।
 
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1,521 बढ़कर 2,75,404 हो गए हैं जबकि 459 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 34,345 हो गई है। इस दौरान 17,184 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,73,214 हो गई।
 
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 897 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 95,568 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,331 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,44,658 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्रप्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1,004 कम होने से सक्रिय मामले 69,353 रह गए। राज्य में अब तक 5,558 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 5,79,474 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

यूपी में 'आधी आबादी' पर दांव, क्या डिंपल यादव बन सकती हैं सपा का CM चेहरा?

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

अगला लेख