dharma sangrah
✕

कर्नाटक में UNlock के तहत 17 जिलों में होटल एवं जिम खुले, मेट्रो एवं बस सेवा आरंभ

Updated: सोमवार, 21 जून 2021 (14:13 IST)
बेंगलुरु। कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के कर्नाटक प्रशासन के निर्देशों के मद्देनजर बेंगलुरु शहर समेत राज्य के 17 जिलों में सोमवार को होटलों की सेवाएं फिर से शुरू हो गईं, जिम फिर से खुल गए और सार्वजनिक परिवहन बसों एवं मेट्रो का परिचालन पुन: आरंभ हो गया।

ALSO READ: कोरोना से लड़ाई में महत्वपूर्ण अस्त्र योग, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आलेख
 
अनलॉक 2 के तहत नए दिशा-निर्देश सुबह 6 बजे से लागू हो गए और ये 5 जुलाई को सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगे। जहां लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 5 प्रतिशत से कम है, उन 17 जिलों में दुकानें सोमवार से सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी और 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बस एवं मेट्रो सहित सार्वजनिक परिवहन का परिचालन भी आरंभ हो गया।

ALSO READ: क्या है Esic Covid-19 Relief Scheme : कोरोनाकाल में आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को मिल सकती है 1800 रुपए मासिक पेंशन
 
कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर लोगों को राहत मिली है। इसके अलावा, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसों के चलने के कारण शहर के कई स्थानों में बस अड्डों पर अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। अन्य स्थानों से भी इसी प्रकार की खबर मिली हैं। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने कहा है कि वह स्थानीय और अंतर-जिला बस संचालन के लिए शुरू में 3,000 बसों की सेवा उपलब्ध कराएगा, लेकिन बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन परिवहन निगम (बीएमटीसी) ने कहा था कि वह 2,000 बसें चलाएगा।
 
बीएमटीसी के अधिकारियों के मुताबिक सुबह 8 बजे तक कुल 796 बसों का संचालन किया गया। बिना वातानुकूलन वाले रेस्तरां, क्लब और होटल बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे, लेकिन वहां बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, आधी क्षमता के साथ जिम खुले और पार्क सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। पचास प्रतिशत तक बुकिंग के साथ लॉज और रिसॉर्ट का संचालन, दर्शकों के बिना आउटडोर खेल गतिविधियों और फिल्मों की आउटडोर शूटिंग को भी सोमवार से अनुमति दी गई है।
 
हालांकि, सप्ताह के कामकाजी दिनों में शाम सात बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा और सप्ताहांत के दौरान शुक्रवार को शाम सात बजे से सोमवार को सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में कर्फ्यू रहेगा। स्विमिंग पूल, पूजा स्थल, राजनीतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक संस्थान, शॉपिंग मॉल, पब और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे।
 
शहर में यातायात की आवाजाही में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को अपने कर्मचारियों की 50 प्रतिशत संख्या के साथ काम करने की अनुमति दी गई है और आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाएं देने वाले कार्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कार्य करने की अनुमति दी गई है। प्रतिबंधों में यह ढील बेंगलुरु अर्बन, उत्तर कन्नड़, बेलगावी, मांड्या, कोप्पला, चिक्कबल्लापुर, तुमकुरु, कोलार, गडग, धारवाड़, रायचूर, बागलकोट, कलबुर्गी, हावेरी, रामनगर, यादगीर और बीदर में दी गई है। शेष जिन जिलों में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 5 प्रतिशत से अधिक है, वहां 11 जून से लागू मौजूदा छूट जारी रहेगी, यानी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक खुली रहेंगी और शाम सात बजे तक लोगों को आवागमन की अनुमति होगी।(भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख