Hanuman Chalisa
✕

विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक : अमित शाह

Updated: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (16:57 IST)
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोनावायरस (Coronavirus) टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक है।

शाह ने ट्वीट किया, यह अभियान हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है और यह विश्व पटल पर एक नए आत्मनिर्भर भारत का उदय है। टीका के लिए वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने मानवता के विरुद्ध आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पाई है।

शाह ने कहा, इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हर भारतीय गौरवान्वित है और यह विश्वपटल पर एक नए आत्मनिर्भर भारत का उदय है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला यह ‘नया भारत’ आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है।

शाह ने कहा कि यह 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन पर वह सभी कोरोना योद्धाओं को कोटि-कोटि नमन करते हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोनावायरस के विरुद्ध लड़ाई में भारत ने एक अहम पड़ाव को पार किया है और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है।

गौरतलब है कि नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है और यह भारत की सामर्थ्य को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के ‘मेड इन इंडिया’ टीकों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होने के बाद ही इनके उपयोग की अनुमति दी गई है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख