ramcharitmanas

हिमाचल प्रदेश ने कड़े किए नियम, राज्य में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य

Updated: रविवार, 14 जून 2020 (08:22 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाना होगा और स्पष्ट किया कि रेड जोन से आने वाले लोगों को पृथक-वास में रखा जाएगा। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) से गंभीर रूप से प्रभावित रेड जोन से लोगों के आने के मामले सामने आए हैं, लेकिन ऐसे लोग दावा करते हैं कि वे ग्रीन जोन से आए हैं।


इस कारण उन्हें पृथक-वास केंद्रों में रुकने के बजाए हिमाचल प्रदेश में सीधे अपने घरों के लिए जाने की अनुमति मिल गई। राज्य ने कोरोनावायरस से ज्यादा प्रभावित स्थानों की संशोधित सूची भी जारी की। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, तमिलनाडु का चेंगलापट्टु, गुड़गांव, जयपुर, जोधपुर, कोलकाता, हावड़ा और इंदौर इस सूची में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर. डी. धीमान ने कहा कि इन जगहों से यात्रा करने वाले लोगों को पहले पृथक-वास में जाना होगा। उन्होंने कहा कि ई-पास जारी करने की व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है और आवेदकों के लिए अनिवार्य किया गया है कि वे पहचान पत्र मुहैया कराएं।

नए आदेश के बाद कांगड़ा और हमीरपुर के जिलाधिकारियों ने निर्देश दिए कि इन शहरों से आने वाले हर किसी को संस्थागत पृथक-वास में रखा जाए। पृथक-वास की अवधि सामान्य तौर पर 14 दिनों की है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 503 हो गई है। राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित सात लोगों की मौत हो चुकी है।
कांगड़ा जिला सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित है जहां अभी तक संक्रमण के 138 मामले सामने आए हैं, जबकि हमीरपुर में 131 मामले सामने आए हैं। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

अगला लेख