Hanuman Chalisa

तमिलनाडु में एक और विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित, 1,986 नए मामले सामने आए

रविवार, 14 जून 2020 (07:54 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण कोरोना वायरस संक्रमण के 1,986 नए मामले सामने आए, 30 लोगों की मौत। सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के एक विधायक के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पार्टी के अनुसार वह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
 
पार्टी के एक अधिकारी ने बताया कि कांचीपुरम जिले की श्रीपेरम्बदूर सीट (सु) के विधायक के पलानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि इस खतरनाक वायरस से डीएमए विधायक जे. अनबझगन का निधन हो गया था। यह देश में किसी जनप्रतिनिधि की मौत का पहला मामला था।
 
राज्य में अलग-अलग दिनों में हुई 30 लोगों की मौत को शनिवार को दर्ज किया गया। यह एक दिन में दर्ज की गई सर्वाधिक मृतक संख्या है।
 
शनिवार को सामने आए 1,986 नए मामलों में से 13 लोग विदेशों से लौटकर आए हैं। शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 1,362 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है।
 
नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 42,687 के आंकड़े पर पहुंच गए हैं जिनमें से 30,44 मामले राज्य की राजधानी चेन्नई में पाए गए हैं। राज्य में अब तक 23,409 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 18,878 मरीज उपचाराधीन हैं। (भाषा) 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

अगला लेख