dharma sangrah
✕

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हरियाणा में 2 दिन का Lockdown

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (15:58 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के उतरोत्तर बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है और उसे इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए फिर से लॉकडाउन (Lockdown) के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिसके तहत शनिवार और रविवार को सभी सार्वजनिक और निजी कार्यालय, शॉपिंग मॉल, दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। हालांकि ये आदेश आवश्यक सेवाओं और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की दुकानों या मॉल में इस तरह की दुकानों पर लागू नहीं होंगे।
 
राज्य में गत तीन दिनों से कोरोना संक्रमण के 1000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में अब तक कुल 52 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 43 हजार से अधिक मरीजों ने इस महामारी को मात दे दी है, लेकिन आठ हजार से अधिक मरीज अभी भी उपचाराधीन हैं।
 
कोरोना ने राज्य में अब तक 585 लोगों की जान ले ली है। राज्य सरकार ने इन आंकड़ों को गंभीरता से लेते हुए अब और कोई ढील नहीं देने का फैसला लिया है। साथ ही कोरोना संबंधी हिदायतों को सख्ती से लागू करने और इनका उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटने के भी आदेश दिए गए हैं।
 
सरकार ने सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं को लॉकडाउन आदेशों से मुक्त रखा है, लेकिन स्थिति नहीं संभलने पर कड़े कदम उठाने के भी संकेत दिए हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख