biodatamaker
✕

Omicron को लेकर सरकार की चेतावनी, क्रिसमस और नए साल पर सावधानी बरतने की अपील की

Updated: शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (09:25 IST)
नई दिल्ली/मुंबई। भारत में 1 दिन में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 24 नए मामले आने के साथ शुक्रवार को कोरोनावायरस के नए स्वरूप से संक्रमितों की संख्या 100 पार कर गई। संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर केंद्र ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा और सामूहिक समारोहों से बचने तथा बड़े स्तर पर नए साल का जश्न नहीं मनाने की सलाह दी है। सरकार ने क्रिसमस और नए साल पर सावधानी बरतने की अपील की है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 8 नए मामले, देश में कुल संक्रमित संख्या 109 हुई
 
कर्नाटक में पहला मामला सामने आने के ठीक 15 दिन बाद 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 111 हो गई है। महाराष्ट्र में 40 और दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। तेलंगाना और केरल से 2-2 और मामले आने से संक्रमितों की संख्या क्रमश: 8 और 7 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 20 दिनों से कोविड संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 से कम हैं, लेकिन ओमिक्रॉन स्वरूप और अन्य देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है।



ALSO READ: Omicron : देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के केस, कर्नाटक में 5 और तेलंगाना में मिले 4 नए मरीज, कुल आंकड़ा 88 पहुंचा
 
कई देशों में फैला वायरस : दुनिया के कई देशों में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। भारत में भी अब तक इसने 12 राज्यों में अपने पैर पसार लिए हैं। यूपी समेत 12 राज्यों में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 113 मरीज मिले हैं। ऐसे में सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के प्रति लोगों को सावधान करते हुए कहा कि इसे हल्के में नहीं लें, अगर सावधानी नहीं बरते तो फिर नियंत्रण मुश्किल होगा।
 
वैज्ञानिकों ने भी कहा है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वालों में भले ही हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं, लेकिन यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। सरकार ने इसके लिए अफ्रीका और यूरोप के साथ ही ब्रिटेन जैसे देशों का उदाहरण दिया है, जहां कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। अगर इसे हल्के में लेंगे तो हमारे देश में भी यह वैरिएंट तेजी से फैल सकता है। इसीलिए अब ओमिक्रॉन को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख