suvichar

Coronavirus से लड़ाई में बड़ा फैसला, सरकार ने PPE किट निर्माण के नियम बनाए आसान

Updated: बुधवार, 24 जून 2020 (16:28 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने निजी सुरक्षा किट (PPE) के तीन प्रकारों के विनिर्माण के लिए उत्पादकों के पास खुद की जांच प्रयोगशाला के नियम से छूट दे दी है। पहले इनके उत्पादन का लाइसेंस उन्हीं उत्पादकों को दिया जाता था जिनके पास खुद की जांच व्यवस्था हो। ऐसा कोविड-19 महामारी के दौरान इनकी आपूर्ति बढ़ाने के लिए किया गया है।
 
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने एक आधिकारिक आदेश में फिल्टर हाफ मास्क, सर्जिकल मास्क और आंखों की रक्षा करने वाले शील्ड के लिए भी नियमों को आसान किया है।
 
अब इनके विनिर्माताओं को उन जगहों पर नमूनों का परीक्षण कराना होगा जिन्होंने ब्यूरो से लाइसेंस लेकर खुद की जांच प्रणाली रखी है या वे ब्यूरो से मान्यता प्राप्त निजी और सरकारी प्रयोगशालाओं में भी इनकी जांच करा सकते हैं।
 
ब्यूरो ने कहा कि इससे ज्यादा विनिर्माताओं को उसकी उत्पाद प्रमाणन योजना के दायरे में लाने में मदद मिलेगी। इससे मानक ब्यूरो से मान्यता प्राप्त पीपीई किट की देश में उपलब्धता भी बढ़ेगी।
 
भारतीय मानक ब्यूरो, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत गुणवत्ता का मानकीकरण करने वाला निकाय है। यह देश में 25,000 से ज्यादा उत्पाद एवं सेवाओं के गुणवत्ता मानकों का प्रमाणन करता है। (भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख