Daily Horoscope
✕

अब बिना आईडी प्रूफ लग सकेगी जैन साधु-साध्वियों को वैक्सीन

Updated: रविवार, 16 मई 2021 (19:09 IST)
नई दिल्ली। जैन साधुओं की आध्यात्मिक दिनचर्या व उनके कठोरतम नियमों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन/आदेश जारी कर राज्य सरकारों को निर्देशित किया  है कि जैन साधुओं को बिना किसी पहचान प्रमाण साक्ष्य के वैक्सीन लगाई जाए। पूरे देश में विचरण/ विहार/ पदयात्रा करने वाले साधु-साध्वी अपने नज़दीकी वैक्सीन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

देशभर के विभिन्न जैन संगठनों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से आग्रह किया था कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान में जैन साधुओं को टीका लगवाने के लिए पहचान पत्र मांगे जा रहे हैं, जो संभव नहीं हैं, ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार एक आदेश जारी कर जैन साधुओं को इस पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं से मुक्त रखा जाए।

जैन समाज के इस अनुरोध पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के आधार पर जैन साधु-साध्वी किसी भी वैक्‍सीनेशन सेंटर पर जाकर कोरोनावायरस (Coronavirus) का टीका लगवा सकेंगे।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख