sundarkand
✕

खुशखबर, आ गई 2 कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड और कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी

Updated: रविवार, 3 जनवरी 2021 (13:07 IST)
नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वैक्‍सीन के टीकाकरण की तैयारियों के बीच ड्रग्‍स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने रविवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके 2 कोरोना वैक्‍सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी।
 
डीसीजीआई ने सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्‍ड वैक्‍सीन (Covishield) और भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन (Covaxin) को आपातकाल के लिए मंजूरी दी है। सीरम इंस्‍टीट्यूट कोविशील्‍ड को ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बना रहा है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को देशभर में कोरान टीकाकरण के लिए ड्रायरन किया गया था। देश में टीकाकरण अभियान के लिए तैयारिया जोरों पर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डीसीजीआई द्वारा भारतीय सीरम संस्थान और भारत बायोटेक के टीकों को मंजूरी दिए जाने के साथ कोविड-मुक्त भारत की दिशा में बढ़ने की गति तेज होगी। उन्होंने कोविड-19 के दो विभिन्न टीकों को डीसीजीआई द्वारा मंजूरी दिए जाने को महामारी से जंग में निर्णायक मोड़ बताया और वैज्ञानिकों को बधाई दी।
 
प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का उल्लेख करते हुए कहा कि हर भारतीय को इस बात पर गर्व होगा कि भारत में निर्मित दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने ट्वीट किया कि सभी को नववर्ष की मुबारकबाद। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके का भंडार जमा करके जो जोखिम लिया, उसका अंतत: फल मिल गया है। भारत का पहला कोविड-19 टीका ‘कोविशील्ड’ स्वीकृत, सुरक्षित, प्रभावी और आने वाले सप्ताहों में टीकाकरण के लिहाज से तैयार है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख