suvichar

गहलोत बोले, लॉकडाउन की अब अधिक सख्त जरूरत, केंद्र सरकार करे फैसला

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (15:51 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोनावायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन को जरूरी बताते हुए शनिवार को कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए। गहलोत ने यहां एक बयान में कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की पहले से अधिक आवश्यकता अभी है। मेरी राय है कि पिछले अनुभव के आधार पर ये फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए जिससे मजदूरों सहित आम लोगों को कम से कम तकलीफ हो एवं साथ में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय हो सके।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने दिए कोरोना के मद्देनजर जेलों में भीड़ कम करने के निर्देश
 
उन्होंने कहा कि आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्य एक के बाद एक लॉकडाउन लगाते जा रहे हैं। कई राज्य दूसरे राज्यों के नागरिकों का प्रवेश बंद कर रहे हैं। हमने भी राज्य में सोमवार से सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह देखा गया है कि इस बार ग्रामीण इलाकों एवं युवाओं में कोरोनावायरस संक्रमण तेज गति से फैल रहा है। संक्रमण के प्रसार पर काबू पाने के लिए राज्यभर में सोमवार से सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अपना नागरिक धर्म निभाएं और लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें जिससे राजस्थान को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।


गहलोत ने कहा कि लोगों के सहयोग से राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है और जनता अगर इसी तरह साथ देगी तो जल्द से जल्द कोरोना पर विजय प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए राज्य में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। इस दौरान कोई विवाह समारोह नहीं होगा और सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख