dharma sangrah

महामारियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाएंगे जी7 में शामिल देश

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (10:28 IST)
लंदन। ग्रुप ऑफ सेवेन (जी7) में शामिल देश कोविड-19 और भविष्य की महामारियों से निपटने के लिए टीका और चिकित्सा संबंधी परीक्षणों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमत हो गए हैं। ब्रिटेन सरकार ने यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में जी7 के स्वास्थ्य मंत्रियों की 2 दिवसीय की मेजबानी करने के बाद यह घोषणा की है।

ALSO READ: कोरोना काल में क्यों बढ़ी भारत में गरीबों की तादाद
 
आधिकारिक बयान के अनुसार चिकित्सीय और टीकों का एक क्लिनिकल परीक्षण जल्द शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले परीक्षणों में मदद करना और अनावश्यक दोहराव से बचना है। बयान में ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से कहा गया कि इसमें (समझौता) क्लिनिकल परीक्षणों, सुरक्षित टीकों तक त्वरित एवं व्यापक पहुंच, डेटा का बेहतर इस्तेमाल, अधिक उत्तम स्वास्थ्य निगरानी उपकरण, देशों के बीच अधिक से अधिक सहयोग के जरिए हम सभी को सुरक्षित बनाने के कई उपाय शामिल किए गए हैं।

 
जी7 देश परीक्षणों और टीकाकरण प्रमाणपत्रों को पारस्परिक रूप से मान्यता देने पर साथ मिलकर काम करने के लिए भी सहमत हुए हैं। जी7 समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।(भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

5 साल में इमारतें गिरने से देश भर में लगभग 8,000 मौतें : सिर्फ हादसों पर हंगामा नहीं, सिस्टम बदलने की जरूरत

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

अगला लेख