Daily Horoscope

आज से वैक्सीन मुफ्त, देश के हर नागरिक को लगेगा टीका

Updated: सोमवार, 21 जून 2021 (10:50 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के खिलाफ एक बड़ी जंग का ऐलान होने जा रहा है। केंद्र सरकार देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से हर राज्य में 18 साल से ऊपर की आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन मुहैया कराएगी। इसके लिए कोविन पर रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।
 
केंद्र सरकार के इस फैसले से कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी। कोरोना वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी।
 
भारत में बन रही कोरोना वैक्सीन में से 25 प्रतिशत प्राइवेट सेक्टर के हॉस्पिटल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र की नई नीति में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों के लिए टीकों की खरीद केंद्र सरकार ही करेगी। 
 
इस नीति के तहत वैक्सीन निर्माता कंपनियों से 75 प्रतिशत टीके केंद्र सरकार खरीदेगी, जबकि बाकी 25 प्रतिशत वैक्सीन ये कंपनियां निजी अस्पतालों को बेच सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि कि 21 जून से 18 साल से ज्‍यादा उम्र वाले हर व्‍यक्ति को सरकार मुफ्त में टीका लगाएगी। हालांकि निजी अस्‍पतालों में वैक्‍सीन के लिए पहले की तरह कीमत चुकानी होगी।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख