here

Hanuman Chalisa

मुख्‍यमंत्री खट्टर का बड़ा बयान, हरियाणा में मुफ्त लगेगी बूस्टर डोज

सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (18:48 IST)
हरियाणा में मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 वैक्सीन के बूस्टर डोज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने घोषणा की कि यह डोज राज्‍य में 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में दिया जाएगा।

खबरों के अनुसार, मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य की जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कोविड रोधी टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को फ्री बूस्टर खुराक देने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन की 2 डोज से उत्पन्न प्रतिरक्षा धीरे-धीरे कम हो जाती है, इसलिए तीसरी डोज लेना आवश्यक है।कोविड वैक्सीन की एहतियाती (बूस्टर डोज) या तीसरी खुराक वहीं वैक्सीन है, जो SARS-CoV-2 संक्रमण के खिलाफ पहले दी गई थी।
लोग हरियाणा के किसी भी सरकारी अस्पताल या डिस्पेंसरी से 250 रुपए की बूस्टर खुराक मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। इस पर तकरीबन 300 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लोगों से मास्क पहनने का अनुरोध भी किया है।

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

किश्तवाड़ में बारिश बनी आफत: क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबी कई गाड़ियां

लखनऊ रोड शो में नितिन नबीन की गाड़ी के आगे नाचे 'हनुमान', सोशल मीडिया पर गुस्सा, भड़के केजरीवाल, कहा- हिंदू धर्म पर कलंक हैं ये लोग

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा की अग्निपरीक्षा, क्या बदली हुई छवि दिला पाएगी वापसी?

साहित्‍य, संगीत और अध्‍यात्‍म की नगरी देवास क्‍या बन रहा है आतंकियों की पनाहगाह?

Weather Update: मुंबई और कोंकण में बारिश का रेडअलर्ट, पहाड़ों पर आफत, दिल्ली NCR में गर्मी से राहत

अगला लेख