Hanuman Chalisa
✕

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान Coronavirus पॉजिटिव

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (10:30 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। चौहान के इस घातक संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी शनिवार देर रात मिली जब पूर्व भारतीय क्रिकेटरों आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने ट्वीट करके उनके जल्द उबरने की कामना की।

चोपड़ा ने ट्वीट किया, चेतन चौहान भी कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्द उबरने की कामना करता हूं। आरपी सिंह ने लिखा, अभी सुना कि चेतन चौहान कोरोनावायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्द उबरने की कामना करना हूं।

चौहान का शुक्रवार को कोरोनावायरस परीक्षण किया गया था और 72 साल के इस पूर्व क्रिकेटर को कथित तौर पर लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौहान के परिवार के सदस्यों का भी कोविड-19 परीक्षण होगा और फिलहाल उन्हें घर में ही पृथकवास में रखा गया है। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं। लोकसभा के पूर्व सदस्य चौहान उन कुछ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में शामिल हैं जो इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और स्कॉटलैंड के माजिद हक संक्रमित पाए जाने के बाद इस बीमारी से उबर गए हैं। चौहान ने भारत की ओर से 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट में 2084 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 31.57 जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा।
चौहान और सुनील गावस्कर की सलामी जोड़ी काफी सफल रही। दोनों ने 1970 के दशक में 10 बार शतकीय साझेदारी की और मिलकर तीन हजार से अधिक रन बनाए। चौहान ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए काफी रन बनाए।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख