suvichar
✕

प्रयागराज में कोरोना वायरस संक्रमित पहला मरीज मिला

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (09:09 IST)
प्रयागराज। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच रविवार को प्रयागराज जिले में इस वायरस से संक्रमित पहला मरीज मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कोरोना वायरस के इस मरीज को कोविड एल-1 अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है।
 
विज्ञप्ति के मुताबिक अभी तक कुल 23 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए अधिकृत लैब भेजे गए थे जिसमें से 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है और 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे कोविड एल-1 अस्पताल, कोटवा एट बनी के पृथक वार्ड में रखा गया है।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से दो की मौत
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर गणेश प्रसाद ने बताया कि जिस व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है, वह उन लोगों में से एक है, जो शाहगंज थाना अंतर्गत शेख अब्दुल्ला मस्जिद में 22 मार्च से ठहरा है।
 
गत मंगलवार को प्रशासन की छापेमारी में शेख अब्दुल्ला मस्जिद से 37 लोगों को बाहर निकालकर पृथक केंद्र में भेजा था। इनमें 9 लोग ऐसे थे, जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।  (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख