suvichar
✕

9 बजे 9 मिनट : जलाने थे दीये, लोगों ने पटाखे भी छोड़े, सोशल मीडिया पर गुस्सा

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (07:55 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के नरेन्द्र मोदी की अपील '9 बजे 9 मिनट' का पालन करते हुए लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए। कई लोगों ने मोमबत्तियां और मोबाइल की फ्लैश लाइट भी जलाई, लेकिन देश की कई जगहों पर लोगों ने पटाखे भी जलाए। कई लोगों ने नारे भी लगाए।
ALSO READ: Corona के रिकॉर्ड केस के बाद भोपाल टोटल लॉकडाउन, इन नंबरों पर कॉल कर घर पर मगाएं जरूरी सामान
लोगों ने प्रधानमंत्री की इस अपील को दिवाली का रूप दे दिया। पटाखे जलाने पर नाराजगी जताते हुए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे। सोशल मीडिया यूजर्स ने पटाखे फोड़ने और नारे लगाने वाले लोगों की वीडियो क्लिप और फोटो शेयर की।
 
 जहां कुछ लोगों ने दीये के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो वहीं कुछ लोगों ने इस अवसर पर पटाखे जलाने वालों की आलोचना की।
 
अरुण कुमार ने ट्विटर पर पटाखे जलाने वालों की चुटकी लेते हुए लिखा- कोरोना वायरस के देश में आगमन की खुशी मनाते हुए देशवासी? बहुत अच्छे। दिव्यांगों के अधिकार के लिए काम करने वाले निपुण मल्होत्रा ​​ने लोगों से पटाखे न फोड़ने का आग्रह किया और उन्हें याद दिलाया कि यह कोई खुशी का मौका नहीं है। उन्होंने लिखा- दीया जलाओ। एकजुट रहो। लेकिन पटाखे? सच में? यह कोई पार्टी नहीं है!
 
कई केंद्रीय मंत्रियों और जानी-मानी हस्तियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मोमबत्तियां जलाते हुए वीडियो क्लिप और खुद की तस्वीरें शेयर कीं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख