biodatamaker

LockDown के बाद ये बड़े कदम उठा सकती है केंद्र सरकार

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (07:43 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) के खिलाफ लड़ाई और उसके संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक देशभर लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। खबरों के अनुसार लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार कुछ बड़े कदम उठा सकती है जिनमें अर्थव्यवस्था को गति देना भी है। 
ALSO READ: Lockdown effect : इंसान घर में हुआ कैद तो इठलाने लगी प्रकृति
कोरोना वायरस के कारण आर्थिक गतिविधियां थम गई हैं। अत्यावश्यक सेवाएं ही चल रही हैं, ऐसे में खबरें हैं कि केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था के लिए बड़े पैकेज की घोषणा कर सकती है। खबरों के अनुसार वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, मंत्रालय के सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय के बीच लगातार लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। पिछले वित्त मंत्रालय और पीएमओ के बड़े अधिकारियों के बीच एक और फिस्कल पैकेज को लेकर कई बैठकें हुईं।
 
खबरें ये भी आ रही हैं कि सरकार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाएगी। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान बयान नहीं आया है। लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है।
ALSO READ: Corona Lockdown : इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है आर्थिक नुकसान...
खबरों के अनुसार अधिकारी चालू वित्त वर्ष के लिए आय और व्यय का भी आकलन कर रहे हैं। देशभर में लॉकडाउन की वजह से बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को धक्का लगा है। रेलवे सेवा ठप होने से लेकर विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।
 
कोरोना वायरस महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान की भरपाई करने के रास्ते केंद्र सरकार तलाश रही है। खबरों के अनुसार सरकार कुछ वेलफेयर स्कीम्स और सरकारी योजनाओं को रिडिजाइन करने पर विचार कर रही है ताकि लॉकडाउन के बाद उचित कदम उठाए जा सकें।
 
फिलहाल केंद्र सरकार कई विकल्प पर विचार कर रही है जिसमें मंत्रालयों द्वारा स्कॉलरशिप और फैलोशिप, रबी फसलों की कटाई भी शामिल है। इनके बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख