dharma sangrah

राजस्थान में ओमिक्रॉन से पहली मौत, 73 साल के व्यक्ति की गई जान

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (18:13 IST)
नई दिल्ली। देश में बुधवार को कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से मौत का पहला मामला सामने आया है। राजस्थान के उदयपुर के 1 व्यक्ति की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी और उसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच होम आइसोलेशन के लिए सरकार ने लागू किए नए नियम
 
उन्होंने बताया कि व्यक्ति (73) के नमूने के जीनोम अनुक्रमण में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी, वहीं बाद में 2 बार जांच में संक्रमण की नेगेटिव रिपोर्ट आई और 31 दिसंबर को उदयपुर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उदयपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) डॉक्टर दिनेश खराडी ने बताया कि व्यक्ति की मौत कोविड के बाद निमोनिया से हुई और वे पहले से भी मुधमेह, उच्च रक्तचाप और हाइपोथायराइडिज्म से भी पीड़ित थे।
 
व्यक्ति 15 दिसंबर को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए थे और उनमें बुखार, खांसी और राइनिइटिस जैसे लक्षण थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके जांच के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए और 25 दिसंबर को मिली रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। बाद में 21 और 25 दिसंबर को जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आई।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

योगी सरकार का सड़क सुरक्षा पर बड़ा मिशन, यूपी के जिलों में लागू होगी जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं : योगी

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

अगला लेख