Hanuman Chalisa
✕

कॉर्डेलिया पोत के संक्रमित 60 में से 41 यात्रियों को क्वारंटाइन में भेजा

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (17:58 IST)
मुंबई। गोवा से मुंबई तट पर पहुंचे कॉर्डेलिया पोत पर सवार, कोरोनावायरस से संक्रमित 60 में से 41 यात्रियों को अभी तक क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए अन्य 19 यात्री अब भी पोत पर हैं। बीएमसी ने मंगलवार रात पोत पर सवार 1,827 लोगों की जांच की थी और उनकी रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।

ALSO READ: दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर, रोज सामने आ सकते हैं 10 हजार नए मामले
 
यह पोत मंगलवार की शाम मुंबई तट पर पहुंचा था। इससे केवल उन्हीं लोगों को उतरने की अनुमति दी गई जिनके जांच में संक्रमित न होने की पुष्टि हुई थी। आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित न पाए जाने वाले यात्रियों को भी 7 दिन तक घर पर क्वारंटाइन में रहना होगा।
 
'शिपिंग एजेंसी' के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि कॉर्डेलिया पोत पर सवार 2 हजार से अधिक यात्रियों में से 66 कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कुछ संक्रमित लोगों ने वहां एक चिकित्सा सुविधा में भर्ती होने से इंकार कर दिया था जिसके बाद सोमवार रात उन्हें सभी यात्रियों के साथ गोवा से वापस मुंबई लाया गया था। संक्रमित 66 लोगों में 6 चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं।
 
पोत ने मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे दक्षिण मुंबई के बल्लार्ड पियर स्थित यात्री टर्मिनल पर लंगर डाला। इस दौरान मौके पर बीएमसी का एक दल तथा पुलिस कर्मी मौजूद थे। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित 60 में से 41 यात्रियों को अभी तक क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा गया है। संक्रमित पाए गए अन्य 19 यात्री अब भी पोत पर हैं। पोत पर सवार 1,827 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई है जिसकी रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।
 
उन्होंने बताया कि 41 संक्रमित यात्रियों में से एक को मध्य मुंबई के भायखला में नागरिक निकाय के एक 'जंबो कोविड-19' केंद्र में भेजा गया और 1 अन्य व्यक्ति को यहां के सरकारी जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया जबकि 39 अन्य विभिन्न होटल में क्वारंटाइन में है। बीएमसी ने संक्रमितों को क्वारंटाइन केंद्र पहुंचाने के लिए 5 एम्बुलेंस की व्यवस्था की है, जिनमें से प्रत्येक में 17-17 सीट हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्रूज़ टर्मिनल के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख