sundarkand

कानपुर में COVID-19 से हुई पहली मौत...

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (15:23 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में एलएलआर हॉस्पिटल के कोविड-19 में भर्ती युवक की देर रात मौत होने के बाद आज मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे को हिलाकर रख दिया है और कोरोना वायरस से यह कानपुर में पहली मौत है। इसके बाद से जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग अभी युवक के परिजनों के साथ-साथ उन सभी की तलाश कर रहे हैं, जो उसके नजदीक आए थे।
ALSO READ: कानपुर के DM हुए सख्त, बोले- बेवजह घर से निकले तो सीधे जाओगे जेल
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के कर्नलगंज के तिकुनिया पार्क के पास रहने वाले एक युवक को चुन्नीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे किडनी और मधुमेह होने की पुष्टि अस्पताल प्रशासन ने करते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर रखा था और निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
 
लेकिन शनिवार देर रात हालत बिगड़ने पर उसे एलएलआर अस्पताल रिफर कर दिया गया था, जहां उसे जांच के उपरांत कोविड-19 आइसीयू में भर्ती किया गया था और संदेह के आधार पर उसकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया था लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई थी।
 
लेकिन मंगलवार को युवक की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब मृतक युवक की रिपोर्ट में करोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन अब उन सभी की तलाश कर रहा है जिन-जिन लोगों के नजदीक मृतक युवक आया था।
ALSO READ: कानपुर के जिलाधिकारी का फरमान, स्वेच्छा से आ जाओ हम आए तो जाना पड़ेगा जेल
वहीं दूसरी ओर निजी अस्पताल पर कार्रवाई करने को लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से विचार किया जा रहा है कि किस आधार पर निजी अस्पताल में मधुमेह व किडनी का इलाज उसका हो रहा था?
 
हैलट के प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके मौर्या ने बताया कि युवक जमात के सदस्यों के संपर्क में आया था। लखनऊ से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख