Daily Horoscope
✕

यूपी के बरेली में कोविड-19 से पहली मौत

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (13:10 IST)
बरेली। यूपी के बरेली जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मंगलवार रात मौत हो गई। जिले में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। मरीज में संक्रमण की पुष्टि सोमवार को आई रिपोर्ट में हुई थी।
 
बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनीत कुमार शुक्ल ने बुधवार को बताया कि लंबे समय से ह्रदयरोग, अस्थमा और मधुमेह से परेशान इस 35 वर्षीय मरीज की तबियत शनिवार को काफी खराब हो गई थी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां कोरोना वायरस के लक्षण होने पर उनके नमूने लेकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पृथक-वास में भेज दिया गया था।
 
शुक्ल ने बताया कि हालत ज्यादा बिगड़ने पर प्रशासन ने मरीज को एक निजी अस्पताल में भेजा लेकिन स्थिति और ज्यादा गंभीर होने पर युवक को एसआरएमएस मेडिकल कालेज के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
बरेली जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के आठ मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से एक देहात क्षेत्र का है। छह लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए हैं जबकि एक का इलाज चल रहा है। एक की मंगलवार रात मौत हो गई। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख