biodatamaker
✕

उत्‍तरप्रदेश में पहुंची कोरोना टीकों की पहली खेप, शनिवार से शुरू होगा टीकाकरण

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (19:22 IST)
लखनऊ। उत्‍तरप्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के लिए टीकों की पहली खेप मंगलवार की शाम को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंची। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्‍य में केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप शनिवार से टीकाकरण शुरू होगा।
ALSO READ: सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना हुई कोविशिल्ड की पहली खेप, 3 दिन बाद शुरू होगा सबसे बड़ा 'टीकाकरण' अभियान
अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने पत्रकारों को बताया कि टीके की पहली खेप मंगलवार को शाम 4 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंची। उन्‍होंने बताया कि 16 जनवरी से कोरोना टीका लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
 
सहगल के मुताबिक‍ केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप कोविड टीकाकरण कार्य किया जाएगा और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। सहगल ने बताया कि लक्षित समूहों को टीकाकरण की कार्यवाही शुरू करते हुए पहले चक्र में स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
ALSO READ: दिल्ली के पहले Covid 19 मरीज ने की लोगों से टीका लगवाने की अपील
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्‍य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियों को लेकर राज्य में दो बार पूर्वाभ्‍यास किया जा चुका है और शनिवार से टीकाकरण की कार्यवाही पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीके को प्रदेश के आठ स्थानों पर भंडारण करके संबंधित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भेजा जाएगा।

प्रसाद ने बताया कि टीका सुरक्षित रखने के लिए 1,298 केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, इसके बाद फ्रंट लाइन कर्मियों (पुलिस कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और सशक्त बलों के अधिकारी व कर्मचारी) तथा उसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं 50 वर्ष से कम आयु वाले जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उनको टीका दिया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाए रखें।प्रसाद ने अपेक्षा की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाएं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख