sundarkand
✕

भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 का पहला केस मिला, जानें कितना घातक है ये स्ट्रेन...

Updated: गुरुवार, 19 मई 2022 (22:13 IST)
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के ओमिक्रॉन (Omicron) वैरिएंट के BA.4 सब वेरिएंट ने आखिर दस्तक दे दी है। इस वैरिएंट का पहला मामला हैदराबाद में मिला है।गौरतलब है कि हालिया रिपोर्ट्स में वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट BA.4 को लेकर सचेत किया है।

खबरों के अनुसार, कोविड-19 जिनोमिक सर्विलांस प्रोग्राम से गुरुवार को इस बात का पता चला। भारतीय SARS-CoV-2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स (INSACOG) से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत से, BA.4 सब वैरिएंट का विवरण GISAID पर 9 मई को दर्ज किया गया था।

हालिया रिपोर्ट्स में वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट BA.4 को लेकर सचेत किया है। यह नया वैरिएंट कई तरह की नई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। इतना ही नहीं यह प्राकृतिक संक्रमण और टीकाकरण दोनों से बनी प्रतिरक्षा को आसानी से मात देने वाला भी हो सकता है।

हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस साल जनवरी में भारत में आई ओमिक्रॉन वैरिएंट की लहर के कारण भारतीय आबादी में बेहतर और व्यापक इम्युन रिस्पॉन्स देखने को मिला, जिससे संक्रमण की संभावना कम है।

नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल से जुड़े अधिकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोरोना के मामलों में ज्यादा उछाल की उम्मीद नहीं है और इस बात की संभावना बहुत कम है कि गंभीर कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP विरोध प्रदर्शन : अभिजीत दीपके बोले, हमारा आंदोलन हो कर रहेगा, सौरव दास ने कहा- सरकार ने कल खुद दिल्ली बंद का आह्वान किया है

Weather Update: मानसून की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानिए अपने राज्य में बारिश और तापमान का हाल

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 का ऐलान: ट्रंप को नहीं, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला सम्मान

'फर्क सिर्फ वर्दी का है, इंसानियत का नहीं'—10 अक्टूबर के हाई-वोल्टेज प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस का इमोशनल मैसेज*

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

अगला लेख