Hanuman Chalisa
✕

मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी सामान को सैनिटाइज करने की सुविधा

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (12:51 IST)
मुंबई। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समेत कुछ बड़े स्टेशनों पर पराबैंगनी प्रकाश आधारित सैनिटाइजेशन सुविधा की शुरुआत की है जिससे यात्री अपने सामान को सैनिटाइज कर सकेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते बताया कि हाल ही में शुरू की गई इस सुविधा के तहत सामान को एक मशीन से गुजारा जाएगा जिसमें सभी तरफ से उस पर पराबैंगनी प्रकाश की किरणें पड़ेंगी।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार लाएगी ऐप, जानिए क्या होगा इसमें खास
अधिकारियों ने बताया कि इन किरणों से सामान के बाहरी सतह पर मौजूद सभी प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया और रोगाणु नष्ट हो जाएंगे। सैनिटाइज करने के बाद सामान पर 'संक्रमणमुक्त' होने का स्टिकर लगा दिया जाएगा और उसे यात्रियों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद यात्री कुछ तय मूल्य चुकाकर सामान को अच्छी तरह रैप भी करवा सकते हैं।
 
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि पराबैंगनी प्रकाश आधारित सैनिटाइज करने की सुविधा किफायती दर पर उपलब्ध कराई जा रही है और सामान के आकार के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। 
सुतार ने कहा कि 10 किलोग्राम के सामान को सैनिटाइज करने के लिए 10 रुपए, 25 किलोग्राम के लिए 15 रुपए तथा 25 किलोग्राम से अधिक वजनी सामान के लिए 20 रुपए शुल्क देना होगा। 10 किलोग्राम के सामान की रैपिंग करवाने के लिए 60 रुपए, 25 किलोग्राम के सामान के लिए 70 रुपए और 25 किलोग्राम से अधिक वजनी सामान के लिए 80 रुपए देने होंगे।
 
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सामान को सैनिटाइज करने की यह सुविधा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और ठाणे के कल्याण स्टेशन पर उपलब्ध होगी। अधिकारी के अनुसार दादर, ठाणे और पनवेल स्टेशनों पर भी इस सुविधा को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख