सम्बंधित जानकारी
- Corona World Update: विश्व में कोरोना से 13.95 लाख से अधिक की मौत, भारत में 37,975 नए मामले
- 8 सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी की बैठक, कैसे कसेंगे कोरोना पर लगाम...
- भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91.77 लाख पार, 1.34 लाख से ज्यादा की मौत
- बारात में 50 तो फेरे में सिर्फ 30 लोग हो सकेंगे शामिल,भोपाल में आज से नई कोरोना गाइडलाइन लागू
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले, अगले 2-3 सप्ताह में मृतक संख्या घटने की उम्मीद
कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार लाएगी ऐप, जानिए क्या होगा इसमें खास
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन आने से पहले ही मोदी सरकार ने इसे आम लोगों तक पहुंचाने की कवायद में जोर शोर से लग गई है। टीका आम लोगों तक कितने रुपए में पहुंचे, किन लोगों को टीका पहले लगे, आदि सभी बातों को लेकर सरकार तैयारी कर रही है। टीके में पारदर्शिता अपनाते हुए सरकार अब एक ऐप भी लांच करने की तैयारी कर रही है।
Covin नामक यह ऐप कोविड टीकाकरण अभियान में बेहद अहम भूमिका निभाएगी। इसके जरिए सरकार को वैक्सीन के स्टॉक, डिस्ट्रीब्यूशन, स्टोरेज जैसी अहम जानकारियां मिलेंगी।
इस ऐप में मांगी गई जानकारी भरने पर आपको पता चल जाएगा कि आपको टीका कितनी तारीख को किस जगह लगेगा?
इस ऐप में आपको यह बताना होगा कि आप फ्रंटलाइन वर्कर है या सेकंड फ्रंट लाइन वर्कर (फील्ड सर्विलांस, पैरामेडिक्स)। साथ ही आपको अपना नाम, पता, उम्र और मोबाइल नंबर के साथ यह भी जानकारी देनी होगी कि आप बीमार तो नहीं है।
ऐप पर डिटेल देने के बाद मैसेज के जरिए आपको पता चल जाएगा कि कब और कहां आपको वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन का डोज पूरा होने के बाद ऐप पर ही आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
