dharma sangrah

Covid-19 : भोपाल के कब्रिस्तान में हर वक्त उपयोग के लिए तैयार रखी जा रही हैं 10 कब्रें

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (18:02 IST)
भोपाल। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का प्रकोप बढ़ने के मद्देनजर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक प्रमुख कब्रिस्तान में कम से कम दस कब्रें हर वक्त उपयोग के लिए तैयार रखी जा रही हैं। भोपाल में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण को 900 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

भोपाल शहर में कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित होने वाले जहांगीराबाद में झाड़ा कब्रिस्तान में यह व्यवस्था की गई है। इस कब्रिस्तान की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रेहान गोल्डन ने कहा, हम झाड़ा कब्रिस्तान में कम से कम 10 कब्रें हर वक्त इस्तेमाल के लिए तैयार रखते हैं, क्योंकि अस्पतालों से शव कभी भी यहां आ रहे हैं। हमें नहीं पता मरने वाले लोग कोविड-19 संक्रमित हैं या नहीं।
 
कब्रों को उपयोग के लिए तैयार रखने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा, एक कब्र खोदने में लगभग 4-5 घंटे लगते हैं। इन परिस्थितियों में हम शवों को दफनाने के लिए लोगों को 5 घंटे तक इंतजार नहीं करा सकते। वह भी तब, जब प्रशासन अस्पताल में मरने वाले लोगों के शवों को घर ले जाने की अनुमति भी नहीं दे रहा। 
 
रेहान ने बताया कि झाड़ा कब्रिस्तान में छह अप्रैल से अब तक शहर के विभिन्न अस्पतालों से 38 शव आ चुके हैं। 
उन्होंने कहा, हम कब्रों को तैयार रखते हैं और शरीयत के अनुसार शव को दफनाने की रस्मों में लगभग आधा घंटा लगता है।

उन्होंने बताया कि पांच मई को कब्रिस्तान में एक ही दिन में अलग-अलग अस्पतालों से छह शव आए थे। रेहान ने कहा, हम सभी मामलों में पूरी सावधानी बरतते हैं क्योंकि हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि अस्पताल से आने वाला शव कोविड-19 संक्रमित है या नहीं। 
 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार गुरुवार शाम तक भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 900 पर पहुंच गई। इनमें से 35 लोगों की मौत हो गई है। शहर में संक्रमण के मामलों में से 25 प्रतिशत मामले अकेले जहांगीराबाद इलाके से सामने आए हैं।
 
भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे पहला मामला 22 मार्च को सामने आया था, जब लंदन से लौटी 25 वर्षीय लड़की में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह पर रामदेव की कंपनी ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस, जानिए क्या है पूरा मामला

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

अगला लेख