ramcharitmanas
✕

सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही, यूरो कप बन सकता है कोरोना का सुपर स्प्रेडर

Updated: शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (12:43 IST)
लंदन। यूरो कप 2020 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की शानदार जीत के बाद हजारों लोग सड़क पर उतरकर जश्न मनाते देखे गए। जश्न में डूबे फैंस मानो कोरोनावायरस को भूल से गए। भीड़ में शामिल कई लोगों के चेहरों से मास्क नदारद थे। सड़कों पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग की बात ही बेमानी है।

लापरवाही का आलम यह है कि इंग्लैंड-जर्मनी के बीच खेले गए मुकाबले में भी वेम्बली स्टेडियम में करीब 42,000 लोग एकसाथ बैठे थे। इनमें से कई दर्शकों ने मास्क भी नहीं पहना था।
 
11 जुलाई को फाइनल मुकाबला : यूरो कप के फाइनल में 11 जुलाई को इंग्लैंड का मुकाबला इटली से होगा। दोनों में से जो भी देश इस महामुकाबले को जीतेगा वहां जमकर जीत का जश्न मनाया जाएगा। मैच हारने वाले देश में भी फैंस के लिए भावनाओं पर काबू पाना मुश्किल होगा। ऐसे में इन दोनों ही देशों में कोरोनो संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है।  
 
1 हफ्ते में बढ़े 43 प्रतिशत मामले : यूरो कप यूरोप के 11 देशों में खेला जा रहा है। फुटबॉल यूरोप में युवाओं का पसंदीदा खेल है। इस बीच मीडिया खबरों के अनुसार, पिछले 1 हफ्ते में यहां कोरोना के 43 प्रतिशत मामले बढ़ चुके हैं। अगर इंग्लैंड की बात करें तो यहां रोज औसतन 27 हजार केस सामने आ रहे हैं। ये जून के मुकाबले चार गुना है।
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल समेत 3000 सेे ज्यादा हिरासत में

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

अगला लेख