suvichar
✕

राजस्थान में Corona और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Published: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (19:50 IST)
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस (Corona virus) पॉजिटिव और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 73 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जयपुर और झुंझुनू में कोविड-19 पॉजिटिव के एक-एक मरीज पाए गए है।दोनों मरीज पश्चिम एशिया की यात्रा कर चुके हैं। कोरोना वायरस पॉजिटिव 2 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में इस बीमारी के मामले 40 पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि किडनी और मधुमेह की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों ने उसे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मरीज की मौत हो गई है लेकिन भीलवाड़ा में कोरोना वायरस फैलने से पहले मरीज किडनी और मधुमेह का गंभीर मरीज था और वह किडनी फेल हो जाने के कारण कोमा में था।

हालांकि उन्होंने कहा कि यह कहना उचित नहीं होगा कि मरीज की मौत कोविड-19 के कारण हुई है क्योंकि मौत उसकी पहले की बीमारियों के कारण हुई है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को कोविड-19 पॉजिटिव के जयपुर और झुंझुनूं में एक-एक मरीज पाए गए हैं। इससे राज्य में अब तक कोविड-19 पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई हैं। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग की जा रही है।

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

Flydubai की फ्लाइट में टला भयानक हादसा, पायलट स्मित माछर की बहादुरी पर बोले CM पटेल- देश को गर्व है

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

अगला लेख