Daily Horoscope
✕

बच्चन परिवार के सदस्यों पर इलाज का हो रहा अच्छा असर

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (16:28 IST)
मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनके पुत्र अभिषेक बच्चन, पुत्रवधू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन पर कोविड-19 के इलाज का अच्छा असर हो रहा है। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने शनिवार को दी।
 
कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चलने के बाद अमिताभ (77) और अभिषेक (44) 11 जुलाई से नानावती अस्पताल के पृथक वार्ड में है जबकि ऐश्वर्या (46) और 8 वर्षीय आराध्या को शुक्रवार रात में इकाई में स्थानांतरित किया गया था। ऐश्वर्या और आराध्या को कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चलने के लगभग 1 सप्ताह बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। ऐश्वर्या और आराध्या दोनों मां-बेटी गुरुवार तक घर पर पृथक थीं।
ALSO READ: फैंस का प्यार देखकर अमिताभ बच्चन हुए भावुक, बोले- कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं
अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि वे सभी (अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या) ठीक हैं। उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है। वे पृथक वार्ड में हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन हो सकता है कि एक या दो दिन अस्पताल में रहें। सूत्र ने कहा कि ऐश्वर्या को खांसी थी। वे अब ठीक हैं। ऐश्वर्या और आराध्या को कुछ दिनों के लिए अस्पताल में रहना होगा।
ALSO READ: अमिताभ बच्चन ने दिया Life Lesson, बताया किन 6 तरह के लोगों से दूरी बनाकर रहने में है फायदा
संक्रमित होने का पता चलने के बाद से अमिताभ बच्चन नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य के बारे में अपने प्रशंसकों को अवगत करा रहे हैं। अमिताभ ने शुक्रवार शाम में ट्विटर पर लिखा कि सुख-दु:ख में आप लोगों ने, हमारे प्रियजनों, शुभेच्छुओं, प्रशंसकों ने हमें ढेर सारा प्यार, स्नेह और दुआएं दी हैं। हम अस्पताल के प्रोटोकॉल और पाबंदियों के हालात में आप सभी के प्रति विनम्रतापूर्वक आभार जताते हैं।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,228 नए मामले सामने आए जिससे यहां कुल मामले बढ़कर 98,979 हो गए। इस महामारी के कारण 62 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,582 हो गई है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख