biodatamaker
✕

शोध में खुलासा, टीका लगवा चुके 90% भारतीयों को ओमिक्रॉन से खतरा

Updated: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (10:38 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि भारत में कोविशिल्ड का टीका लगवा चुके 90% लोगों पर कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा है।

ALSO READ: महाराष्‍ट्र में ओमिक्रॉन के 6 नए मामले, भारत में कोरोना के नए वैरिएंट से 150 से ज्यादा संक्रमित
ब्रिटेन में हाल ही ओमिक्रॉन पर हुए एक रिसर्च में दावा किया गया हैं कि ज्यादातर कोरोना वैक्सीन इसे रोकने में कारगर नहीं है। हालांकि राहत की बात ये है कि वैक्सीन लेने वाले लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद भी ज्यादा गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं।
 
रिसर्च में कहा गया है कि सिर्फ ऐसे लोग ओमिक्रॉन के संक्रमण से बच रहे हैं जिन्होंने बूस्टर डोज़ के साथ फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन ली है। लेकिन ये दोनों वैक्सीन अमेरिका समेत कुछ ही देशों में उपलब्ध है।
 
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने के 6 महीने बाद ओमिक्रॉन के संक्रमण से सुरक्षा नहीं मिलती है। भारत में 90% प्रतिशत वैक्सीन लेने वाले लोगों को कोविशील्ड के टिके लगे हैं।

कोरोना के उपचार के लिए नई दवाएं : इस बीच ब्रिटेन में अनुसंधानकर्ता कोविड-19 और कई अन्य बीमारियों के खिलाफ एमआरएनए टीके तथा दवाएं तेजी से विकसित करने तथा बड़े पैमाने पर उनके उत्पादन के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। इस अनुसंधान परियोजना से कोविड-19 के नए स्वरूपों तथा भविष्य की महामारियों का सामना करने के लिए तेजी से नए टीके विकसित करने की ब्रिटेन तथा दुनिया की क्षमता बढ़ेगी।
 
शेफील्ड विश्वविद्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि नई उत्पादन तकनीक से दवा निर्माता कैंसर, चयापचयी विकार, हृदय संबंधी बीमारियों और स्वप्रतिरक्षित रोगों जैसी अन्य बड़ी बीमारियों के इलाज तथा नए टीके विकसित करने के लिए आवश्यक आधुनिक प्रक्रिया तक अधिक तेजी से पहुंच सकेंगे।

ALSO READ: Omicron ढाने लगा कहर... ब्रिटेन में महालहर, 1 दिन में 10 हजार नए मामले
उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन में एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए मामले आने से हड़कंप मच गया। नीदरलैंड में नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त लॉकडाउन लगाया गया है।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

Meerut News : खादी के कपड़ों से मिट्टी के बर्तनों तक, मेरठ की प्रदर्शनी में दिखी स्वदेशी उत्पादों की चमक

अगला लेख