biodatamaker
✕

डॉ. हर्षवर्धन और निशंक ने शुरू की 'ड्रग डिस्कवरी हैकाथन' परियोजना

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (16:42 IST)
नई दिल्ली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने गुरुवार को एक 'ड्रग डिस्कवरी हैकाथन' परियोजना शुरू की और छात्रों और अनुसंधानकर्ताओं को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जिसका उद्देश्य कोविड की एक दवा विकसित करना है।
ALSO READ: रेमडेसिवीर को यूरोप में कोविड-19 की पहली दवा के रूप में मिली मान्यता
मानव संसाधन विकास मंत्रालय और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा संयुक्त रूप से यह पहल की जा रही है। सीएसआईआर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए कई कदम उठा रहा है।
 
डॉ. हर्षवर्धन के कार्यालय की ओर से की गई ट्वीट में कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ 'ड्रग डिस्कवरी हैकाथन' का शुभारंभ किया। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने भी लॉन्च कार्यक्रम में भाग लिया, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख