dharma sangrah

डॉ. रेड्डीज को मिली एक खुराक वाले स्पूतनिक लाइट टीके के लिए डीसीजीआई की मंजूरी

Updated: सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (12:23 IST)
हैदराबाद। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने सोमवार को घोषणा की कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने देश में कोविड-19 के लिए आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए एकल खुराक वाले स्पूतनिक लाइट टीके को मंजूरी दे दी है।

ALSO READ: नकली वैक्सीन लगने पर नजर आते हैं ये लक्षण, अधिकारी ने बताया कहां टीकाकरण सुरक्षित
 
दवा निर्माता की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. रेड्डीज ने दिसंबर 2021 में डीसीजीआई को अनुमोदन के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया था जिसके लिए रूस में नैदानिक परीक्षण के आंकड़ों के अलावा भारत में एक खुराक वाले स्पूतनिक लाइट टीके के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण के आंकड़े दिए गए थे। स्पूतनिक लाइट एक, एकल खुराक वाला टीका है और दो खुराक वाले 'स्पुतनिक वी' टीके के पहले घटक पुन: संयोजक मानव एडेनोवायरस सीरोटाइप संख्या 26 (आरएडी 26) के समान हैं।
 
इसमें कहा गया कि स्पूतनिक लाइट वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ भारत के राष्ट्रीय टीकाकरण प्रयास के हिस्से के रूप में डीसीजीआई द्वारा अनुमोदित किया जाने वाला नवीनतम टीका है। स्पूतनिक लाइट भारत में डॉ. रेड्डीज द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला दूसरा कोविडरोधी टीका है, जो महामारी के खिलाफ लड़ाई में हर रास्ते तलाशने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
 
स्पूतनिक लाइट को अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात, फिलीपींस और रूस सहित दुनियाभर के 30 से अधिक देशों में स्वीकृत किया गया है। सितंबर 2020 में डॉ. रेड्डीज ने 'स्पूतनिक वी' के नैदानिक परीक्षण करने और भारत में टीका वितरित करने के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के साथ भागीदारी की। डीसीजीआई ने अप्रैल 2021 में भारत में आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए दो-खुराक वाले 'स्पूतनिक वी' टीके को मंजूरी दी थी।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

अगला लेख