Daily Horoscope
✕

UP में अब पल्स पोलियो की तर्ज पर होगी डोर-टू-डोर Coronavirus की स्क्रीनिंग...

Updated: सोमवार, 29 जून 2020 (12:51 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार अब पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर-टू-डोर मेडिकल स्क्रीनिंग कराने की योजना बना रहे हैं जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी लगभग पूरी है और अब प्रदेश के हर एक व्यक्ति की मेडिकल स्क्रीनिंग करने के लिए कमर कस ली है और जिसकी शुरुआत जुलाई के प्रथम सप्ताह से करने की तैयारी है।
ALSO READ: भारत में बढ़ा Coronavirus का प्रकोप, 19459 नए मामले, कुल 5,48,318 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि डोर-टू-डोर मेडिकल स्कैनिंग में जरा-सा भी लक्षण पाए जाने की स्थिति में तत्काल प्रभाव से इलाज के लिए व्यक्ति को भर्ती कराया जाएगा और इसकी शुरुआत सरकार के निर्देश पर यूपी के मेरठ मंडल से होने की तैयारी है। इसके ठीक बाद यूपी के बाकी के मंडलों में भी इस अभियान को तेजी से चलाए जाने की योजना है।
 
बताते चलें कि उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोनावायरस महामारी को हर हाल में समाप्त करना है और प्रदेश में कोई भी ऐसा व्यक्ति न रह जाए जिसकी जांच न हो पाई हो इसलिए उत्तरप्रदेश में शत-प्रतिशत घरों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था के लिए रणनीति तैयार की जाए। जिस तरह पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है, उसी की तर्ज पर मेडिकल स्क्रीनिंग को कराया जाए और घरों के बाहर मार्किंग भी की जाए।
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर किसी भी व्यक्ति में कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाएं तो तत्काल उसका पल्स ऑक्सीमीटर और रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया जाए। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद के संक्रमित होने की दशा में तत्काल उस व्यक्ति को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया जाए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख