ramcharitmanas

ट्रंप का बड़ा फैसला, अपने नागरिकों को बुलाने से इनकार कर रहे देशों पर वीजा प्रतिबंध

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (09:07 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Covid-19 वैश्विक महामारी के दौरान अपने नागरिकों को स्वदेश बुलाने से इनकार कर रहे या इसमें टालमटोल कर रहे देशों के नागरिकों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाने का शुक्रवार को ऐलान किया।

ट्रंप ने वीजा प्रतिबंधों के लिए ज्ञापन जारी किया जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इस साल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने ज्ञापन में कहा, ‘जो देश कोविड-19 से फैली महामारी के दौरान अमेरिका से अपने नागरिकों या निवासियों को बुलाने से इनकार कर रहे हैं या बिना वजह के देरी कर रहे हैं, वे अमेरिकियों के लिए अस्वीकार्य जन स्वास्थ्य खतरा पैदा कर रहे हैं।‘

गृह सुरक्षा मंत्री और विदेश मंत्री को संबोधित ज्ञापन में राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका उन विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजे, जो अमेरिका के कानूनों का उल्लंघन करते हैं।

ट्रंप ने कहा कि ऐसी अधिसूचना मिलने के 7 दिनों के भीतर विदेश मंत्री ऐसे देश पर वीजा प्रतिबंध लगाएंगे जो अपने नागरिकों को वापस नहीं बुला रहा। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख