biodatamaker

कोरोना से बचना है तो न मिलाएं हाथ, कहें नमस्ते

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (21:02 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के पड़ोसी राज्य राजस्थान समेत देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुछ मामले सामने आने के बाद राज्य की सर्वाधिक आबादी वाले शहर अहमदाबाद के महानगरपालिका आयुक्त आईएएस अधिकारी विजय नेहरा ने लोगों से अभिवादन के लिए पारंपरिक भारतीय पद्धति यानी दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते कहने की सलाह दी है।
 
नेहरा ने आज पत्रकारों से कहा कि हाथ मिलाने यानी हैंड शेक से बचें और नमस्ते कहें क्योंकि यह कोरोना वायरस से बचने का एक सबसे आसान और प्रभावी तरीका है।
 
उन्होंने इस संबंध में आज अपने ट्‍वीट संदेश में कहा कि ‘नमस्ते अहमदाबाद, अब जब हम कोरोना वायरस यानी सीओवीआईडी 19 से निपटने के लिए तैयार हो रहे हैं तो एक सबसे आसान और बहुत ही प्रभावी तरीका है कि हम हाथ मिलाने यानी हैंड शेक को ना कहे और नमस्ते का अपनाएं।
 
नेहरा ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सभी से इस संदेश को अधिक से अधिक प्रसारित करने का आग्रह भी किया।
 
ज्ञातव्य है कि गुजरात, जहां अब तक कोरोना प्रभावित चीन और अन्य देशों से एक हजार से अधिक लोग लौट चुके हैं, में अब तक इसका एक भी मामला नहीं पाया गया है। हालांकि इससे निपटने के लिए राज्यभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

अगला लेख