Daily Horoscope
✕

Covid 19: डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की आशंका दोगुनी

Updated: शनिवार, 28 अगस्त 2021 (16:33 IST)
लंदन। कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप से संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की जरूरत उन लोगों की तुलना में दोगुनी होती है, जो कोरोनावायरस के शुरुआती स्वरूपों से संक्रमित हुए हैं। ब्रिटेन के एक नए अध्ययन के निष्कर्षों से यह जानकारी मिली हैं।

ALSO READ: पिथौरागढ़ में कोरोना Delta Plus वेरिएंट के 3 मामले सामने आने से हड़कंप
 
दुनिया भर में शुरुआत में फैले कोविड-19 के अल्फा स्वरूप की तुलना में नया डेल्टा स्वरूप अधिक तेजी से फैलता है, लेकिन अभी यह अस्पष्ट है कि यह अपेक्षाकृत अधिक गंभीर है या नहीं। इसका एक कारण यह है कि डेल्टा स्वरूप का संक्रमण ऐसे समय में फैलना आरंभ हुआ है, जब कई देशों ने वैश्विक महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों में ढील दे दी है और जनसंख्या के बड़े हिस्से को टीका नहीं लगा है।

ALSO READ: Delta का उपस्वरूप कई राज्यों में देखा गया, INSACOG ने दी चेतावनी
 
'पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड' के अनुसंधानकर्ताओं ने मार्च से मई के बीच कोविड-19 के 40,000 से अधिक मामलों की अस्पताल में भर्ती मरीजों की दर के संदर्भ में समीक्षा की। इसी अवधि में डेल्टा स्वरूप ब्रिटेन में फैलना शुरू हुआ था। इस अध्ययन के परिणाम स्कॉटलैंड के एक अध्ययन से प्रारंभिक निष्कर्षों से मेल खाते हैं कि डेल्टा स्वरूप के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस नए अध्ययन में जिन मामलों की समीक्षा की गई, उनमें से 2 प्रतिशत से भी कम ऐसे लोग हैं जिनका पूर्ण टीकाकरण हुआ है। इस अध्ययन के निष्कर्ष 'द लांसेट इन्फेक्शस डिजीजेस' में शुक्रवार को प्रकाशित हुए।(भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख